Breaking News

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय तो होगा लाभ, जानिये

आचार्य धीरज याज्ञिक

वसंत पंचमी ज्ञान एवं विद्या की देवी मां वागीश्वरी की जयंती है। जो इस वर्ष 26 जनवरी दिन गुरुवार को पड़ रही है।

इस दिन धर्म ग्रंथों एवं तंत्र शास्त्रों में कुछ उपाय बताएं गये हैं जिनको यदि श्रद्धा विश्वास पूर्वक करें तो लाभ अवश्य होता है।
आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

बसंत पंचमी के दिन प्रातः स्नान करके पीले या सफेद वस्त्र धारण करें और मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित कर सफेद चंदन,पीले और सफेद फूल अर्पित पूजा करें और आरती उतारें।
दूध,दही,घी,शकर,शहद मिलाकर पंचामृत का प्रसाद बनाकर मां को भोग लगाने के बाद इस मंत्र का जप 108 बार करें ।
मंत्र-
।। ऊं ऐं सरस्वत्यै नम: ।।
*इस दिन इन उपायों को अवश्य करें-*
1- जिन बच्चों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो और पढ़ाई में मन ना लगे तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले फलों को भेंट करने के बाद 11 फल गरीबों को दान कर दें।
2- इस दिन पढ़ाई करने के स्थान पर पीले रंग के पर्दे या चित्र रखे। पढ़ाई में मन लगने लगेगा ।
3- मां सरस्वती का चित्र अपने अध्ययन कक्ष या टेबल पर अवश्य रखें।
4- अपनी टेबल पर स्फटिक का ग्लोब रखें और उसे पढ़ाई करते समय बीच बीच में दो,तीन बार जरूर घुमाएं ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ेगी।
5- यदि संगीत के क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो मां सरस्वती के इस मंत्र- ‘ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ का प्रतिदिन 108 बार जप अवश्य करें एवं शहद का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में बांट दे ।
6- यदि पति-पत्नी के संबंधों में विवाद,न्यायिक मामलें या फिर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो बसंत पंचमी के दिन ‘अर्गला स्तोत्र’ और ‘कीलक स्तोत्र’ का पाठ करें ।
।। सबका मंगल हो ।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

काशीपुर :सूदखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में आरोपी को अंतरिम अग्रिम जमानत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। सूदखोरी, धोखाधड़ी तथा जान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-