Breaking News

पठान मूवी :राम मेहरोत्रा पर दीपक बाली का पलटवार,भाजपा के दिग्गज नेताओं की तकरार हुई तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जनवरी 2023)

काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली ने पठान मूवी को लेकर काशीपुर में सबसे पहले मोर्चा खोला है। उधर भाजपा के ही राम मेहरोत्रा ने अपने मल्टी प्लेक्स में पठान मूवी को दिखाये जाने को लेकर तर्क दिया कि उन्हें पार्टी फोरम से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है कि पठान का विरोध किया जाये। राम मेहरोत्रा ने यहाँ तक कहा है कि फिल्म को लेकर राजनीति करना गलत है। लेकिन वहीं राम मेहरोत्रा ने दीपक बाली द्वारा कुछ वर्ष पूर्व बनाई गई फिल्म दाल में कुछ काला है के बहाने उन पर हमला बोल दिया।

बता दें कि दीपक बाली की डी बाली पिक्चर्स ने जो फिल्म बनाई थी उसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री बीना मलिक को कास्ट किया था। राम मेहरोत्रा ने कहा है कि उस वक्त देश की याद दीपक बाली को क्यों नहीं आई।

राम मेहरोत्रा के इस बयान के बाद भाजपा नेता दीपक बाली ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष के कलाकार  के विरूद्ध नहीं है। दीपक बाली ने कहा कि वह पठान मूवी में दिखाये गये दृश्यों जिनसे देश और देश की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है उसक विविरोध कर रहे हैं।

दीपक बाली ने कहा कि यदि काशीपुर के मल्टीप्लेक्स में पठान मूवी दिखाई जाती है तो मल्टीप्लेक्स के मालिकों को इसका प्रायश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश के तमाम सिनेमाघर के मालिकों ने इस फिल्म को दिखाने से इंकार कर दिया उसी तर्ज पर भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को इस मूवी को अपने मल्टीप्लेक्स में दिखाने से इंकार करनदी चाहिए। लेकिन अपने आर्थिक लाभ के लिए देश की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली मूवी को दिखाना अनुचित है।

भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि वह पठान मूवी के विरोध के अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वह अगर कलाकारों के विरोध में होते तो नवाजउद्दीन सिद्दीकी के ठाकरे फिल्म में बाल ठाकरे की भूमिका, बजरंगी भाईजान में सलमान खान की बजरंगी की भूमिका के भी विरोध में होते। दीपक बाली ने किसी फिल्म में भारत की धार्मिक भावनाओं का अगर अपमान होगा तो वह उसका पुरजोर विरोध करेंगे।

दीपक बाली ने कहा कि भगवा रंग भारत की धार्मिक अस्मिता का प्रतीक है। और इसका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-