Breaking News

दुखद :काशीपुर के जाने-माने संगीतकार, निर्देशक व गायक मदन मोहन पंत का निधन,

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जनवरी 2023)

काशीपुर । शहर के जाने-माने संगीतकार नाट्यकर्मी होली गायक मदनमोहन पंत का बीती रात 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। स्व पंत के निधन पर कुमाऊ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व पंत पिछले कई दशकों से काशीपुर में संगीत क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे थे। उनके पुत्र मनोज पंत ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे उनका अकस्मात निधन हुआ। दो दिन पूर्व वह एक होली गायन की बैठक में भी शामिल हुये थे।

मदन मोहन पंत काशीपुर में होली गायक, रामलीला के जाने माने कलाकार एवम् संगीत निर्देशक,देवभूमि पर्वतीय रामलीला के सर्वप्रथम मंच निर्देशक भी रहे थे।उनका अंतिम संस्कार आज यहाँ श्मशानघाट में होगा।

शब्द दूत न्यूज पोर्टल की ओर से स्व मदन मोहन पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि।

 

   

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-