Breaking News

नये साल पर दर्दनाक हादसा:नर्सिंग होम में लगी आग से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 13 को बचाया गया

नये साल के पहले ही दिन हुआ हादसा।

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी 2023)

नई दिल्ली।  यहाँ आज तड़के एक अस्पताल में लगी आग में दो बुजुर्ग महिलाओं की जलकर मौत हो गई। जबकि 13 लोगों को बचा लिया गया है।

घटना ग्रेटर कैलाश के एक नर्सिंग होम की है।  दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर इसकी जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग में झुलसकर दो सीनियर सिटीजन महिलाओं की मौत हो गई, जिनकी उम्र 92 और 82 साल बताई जा रही है। इसके अलावा एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने 13 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है।

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-