Breaking News

दुनिया के तीसरे अमीर शख्स गौतम अडाणी ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मनमोहन सिंह को दिया, पीएम मोदी की नीतियों को भी सराहा, पढ़िए एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2022)

नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को देते हुए कहा कि अगर वह न होते तो मैं आज यहाँ तक न पहुंचता

बता दें कि गौतम अडानी को लेकर कहा जाता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियों को लेकर सफल उद्योगपति बने हैं। लेकिन एक मीडिया हाउस से बात करते हुए गौतम अडानी ने कई बातों का खुलासा किया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की गौतम अडानी ने प्रशंसा की है। दरअसल विपक्ष उन पर आरोप लगाता है कि 2014 के बाद उन्होंने सफलता अर्जित की है। वर्तमान में वह दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं। गौ

एक बड़े मीडिया हाउस को दिये गये साक्षात्कार में गौतम अडानी ने साफ किया है कि उनकी सफलता के पीछे किसी एक इंसान या सरकार का हाथ नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी उनकी तरक्की में बड़ा योगदान रहा है।

बातचीत के दौरान गौतम अडानी ने कहा है कि कई लोगों को जानकर आश्चर्य होगा कि मेरा सफर जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुआ, जब उन्होंने एग्ज़िम पॉलिसी को बढ़ावा दिया और पहली बार कई चीजें OGL लिस्ट में आई। इससे मेरा एक्सपोर्ट हाउस शुरू हुआ। अगर वो न होते तो मेरी शुरुआत ऐसी न होती। दूसरा मौका 1991 में आया जब नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधार शुरू किए. मेरे साथ बहुत लोगों को इसका फायदा हुआ। इस बारे में पहले ही बहुत लिखा जा चुका है।

वह आगे कहते हैं कि तीसरा मौका 1995 में आया जब केशुभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने। तब तक सिर्फ मुंबई से दिल्ली तक का एनएच-8 ही विकसित हुआ था। उनकी दूरदर्शिता और पॉलिसी के बदलाव से मुझे मुंडरा पर अपना पहला पोर्ट बनाने का मौका मिला। 2001 में जब गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की दिशा दिखाई। उनकी नीतियों से गुजरात में आर्थिक बदलाव के साथ अविकसित क्षेत्रों का भी विकास हुआ। उससे उद्योग और रोज़गार का विकास हुआ। अब जब अडानी से सवाल पूछा गया कि वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को किस प्रकार से देखते हैं। इस पर भी उन्होंने एक विस्तृत जवाब दिया।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक प्रगतिशील नेतृत्व दिया है। उनकी नीतियों ने हर भारतीय की जिदंगी में बदलाव किया है। उनकी कोशिश से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ सामाजिक विकास भी हुआ है। उनकी नीतियों से देश में औद्योगिक और आर्थिक विकास हुआ है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया ने व्यापार और उत्पादन के नए मौके बनाए और लाखों लोगों को रोज़गार दिया। प्रधानमंत्री जी ने खेती और देश के अविकसित क्षेत्रों को भी प्रगति पथ पर डाला। स्वच्छ भारत, जनधन योजना, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर और आयुष्मान भारत ने देश में परिवर्तन की नई दिशा दिखाई।

(यह लेख मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। शब्द दूत ने इसे इसी आधार पर प्रकाशित किया है)

   

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-