@शब्द दूत ब्यूरो (25 दिसंबर 2022)
काशीपुर । उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमले के चारों अभियुक्त पुलिस ने दबोच लिये। पकड़े गए चारों लोग उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के हैं।
यह जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि क्रेटा गाड़ी के मालिक का पता लगाते हुए पुलिस ने प्रकाश में आये लोगों के यहां दबिश दी तो वे अपने घरों से फरार थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्रेटा चालक एवं तीन अन्य लोगों को मानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि बीती 22 दिसंबर को जैतपुर कुंडेश्वरी मोड़ पर खनन के वाहनों की चैकिंग के दौरान एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार कर उन पर जानलेवा हमला किया गया था।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त क्रेटा चालक रियाज आलम पुत्र शमीम अहमद, शाहरुख अली पुत्र अफसर अली, अरबाज पुत्र भूरा तथा अरशद पुत्र चंदा निवासीगण ग्राम घोसीपुरा, तहसील स्वार, जिला रामपुर, है ।इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके खनन के वाहन चलते हैं और इसी क्रेटा कार से फील्डिंग कर वह अपने खनन वाहनों को आसानी से निकाल ले जाते हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, देवेंद्र सामंत व संतोष देवरानी, कां. सुरेंद्र सिंह व गिरीश मठपाल शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

