Breaking News

बिग ब्रेकिंग :उत्तराखंड में मिले दो कोरोना मरीज, आज से मास्क हुआ अनिवार्य

@शब्द दूत ब्यूरो (23 दिसंबर 2022)

देहरादून । कोरोना को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर है ।यहाँ देहरादून और रूद्रप्रयाग जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं ।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में 626 सैंपलों की जांच हुई है। इस समय 28 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

उधर राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कुल मिलाकर सूबे का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बीते रोज कोरोना को लेकर एस ओ पी भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना को लेकर विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

एसओपी में भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही राज्य के अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-