Breaking News

काशीपुर :भाजपा की निकाय चुनावों के लिए अभी से तैयारी, काशीपुर में किन पार्षदों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका?, पढ़िए खास रिपोर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (22 दिसंबर 2022)

काशीपुर । अगले साल उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा द्वारा प्रदेश में एक बार फिर निकाय चुनाव में जीत के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। काशीपुर में कुल 40 वार्ड हैं।

भाजपा यहाँ इस बार अपने 70 फीसदी पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारने की पक्षधर नहीं है। दरअसल अंदरूनी एक सर्वे के मुताबिक जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं वहाँ पार्टी द्वारा जो फीडबैक लिया गया है उसके मुताबिक कई वार्डों में पार्षद की कार्यशैली से जनता नाराज है। खासकर जिन वार्डों में महिला पार्षद हैं वहाँ लोग पार्षद के पति के हस्तक्षेप से परेशान हैं। जानकारी मिली है कि ऐसे वार्डों में जीती महिला पार्षद से ज्यादा उनके पति का ज्यादा दखल रहता है। इन वार्डों की जनता खासी नाराज बताई गई है। हालांकि कुछ महिला पार्षदों ने अपने आप को जरूर जनता से जोड़े रखा है। ऐसे वार्ड इक्का-दुक्का ही बताय गये हैं।

वहीं पार्टी में नये शामिल हुये दूसरे दलों के नेता भी सक्रिय हो गये हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा पार्टी में हाल ही में शामिल हुये कुछ प्रभावशाली नेताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। ऐसे में मौजूदा पार्षदों में काफी को टिकट से वंचित रहना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर नगर निगम प्रदेश में काफी महत्व रखता है। ऐसे में इस नगर निगम में जीत के लिए पार्टी पूरी तरह से सक्रिय है। पिछले दिनों काशीपुर आये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस बात के संकेत दिये थे कि निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं और जनता का फीडबैक लेना अभी से शुरू कर दिया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-