Breaking News

काशीपुर का हाई प्रोफाइल मामला :बकाया रकम का तकाजा करने पर मेरे खिलाफ दी गई झूठी तहरीर, वायरल वीडियो पर भाजपा नेता राम मेहरोत्रा का बयान सामने आया,जानिये पूरा मामला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 दिसंबर 2022)

काशीपुर। शहर के एक व्यापारी ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता तथा पीसीयू के चेयरमैन पर उसके पिता के साथ मारपीट कर उनका अपहरण के प्रयास करने का संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। दूसरी ओर भाजपा नेता ने मामले को पैसे के लेन-देन को लेकर होना बताते हुए सभी आरोपों को नकारा है।

जानकारी के अनुसार जिंदल साउथ सिटी निवासी ऋषभ अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे भाजपा नेता राम मेहरोत्रा अपने दो साथियों के साथ उसके रामनगर रोड स्थित प्रतिष्ठान बेकर्स किचन रेस्टोरेंट पर आये तथा उसके पिता अनुज अग्रवाल से बातचीत की। इस दौरान राम मेहरोत्रा व उनके साथियों ने पिता के साथ गाली-गलौज करते शोर मचाने पर राम मेहरोत्रा व उनके साथ आये लोग मारपीट करने लगे। बाद में उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
इस हाई प्रोफाइल मामले में भाजपा नेता राम मेहरोत्रा का कहना है कि उनके द्वारा वर्ष 2017 से 2019 तक एक व्यापारी नेता को अपना होटल ठेके पर दिया गया था। जिसमें ऋषभ अग्रवाल व्यापारी नेता के साथ पार्टनर था तथा होटल की देखभाल भी ऋषभ ही करता था। उन्होंने बताया कि व्यापारी नेता द्वारा तो उनका हिसाब कर दिया गया परंतु ऋषभ से उन्हें करीब 56.5 लाख रूपये लेने हैं। राम मेहरोत्रा का आरोप है कि  ऋषभ द्वारा होटल के नाम पर करीब 2.5 लाख रूपये का सामान बाजार से उधार लिया था जिसका भी उसने भुगतान नहीं किया है। जबकि जिससे सामान लिया गया है उसके द्वारा उनके ऊपर केस दर्ज कर दिया गया है।राम मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को जब वह किसी कार्य से आ रहे थे तो उन्होंने रामनगर रोड पर ऋषभ को फोन कर पैसों तकाजा किया तो ऋषभ की ओर से बताया गया कि वह दिल्ली में भाई के इलाज के लिए आया हुआ है जबकि जब वह रामनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेट के पास पहुंचे तो ऋषभ वहां मौजूद था। जब उनके द्वारा ऋषभ से पैसों का तकाजा किया तो वह उनसे ही उलझ पड़ा। उन्होंने कहा कि पैसों की देनदारी से बचने व उनकी छवि को धूमिल करने के इरादे से ही ऋषभ ने उनके खिलाफ झूठी तहरीर दी गई है।

उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-