Breaking News

भीषण सड़क हादसा: डीसीएम से टकराई स्लीपर बस, छह लोगों की मौत, 22 घायल

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई

@शब्द दूत ब्यूरो (14 दिसंबर, 2022)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री घायल हो गए। नौ घायल शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-