Breaking News

काशीपुर:छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, कल जन्म दिन मनाया था, देहरादून से बी फार्मा कर रहा था

@शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर 2022)

काशीपुर । बी फार्मा के छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देहरादून के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। छात्र ने कल ही अपना जन्म दिन भी मनाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कविनगर निवासी निवासी कुशाग्र चौहान (19) पुत्र जितेन्द्र चौहान देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था । जितेंद्र चौहान मूल रूप से ठाकुरद्वारा तहसील के गांव माधो वाला के निवासी हैं। कुशाग्र का मंगलवार को जन्मदिन था । जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने को सोमवार को देहरादून से घर आया था । मंगलवार को बेटे का जन्मदिन मनाने को परिवार में खुशी का माहौल था। केक भी लाकर घर रख लिया गया था ।

परिजनों द्वारा बताया गया कि शाम को केक काटने कि तैयारियां चल रही थी, कि शाम करीब शाम 6:30 बजे कुशाग्र स्कूटी लेकर कहीं चला गया। परिजनों ने सोचा कि वह कहीं अपने किसी दोस्त के पास गया होगा। देर रात तक कुशाग्र जब घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी, ओर तलाश शुरू कर दी ।

आज सुबह आइटीआइ पुलिस को खड़कपुर देवीपुरा स्थित रेलवे फाटक पर रेल पटरी पर ट्रेन से कटा शव मिला ओर कुछ दूरी पर खड़ी स्कूटी मिली, जिसकी शिनाख्त कविनगर निवासी कुशाग्र के रुप में हुई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था । एक बहन की शादी हो चुकी है तथा एक बहन नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रही है । पिता आइजीएल कंपनी में नौकरी करते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-