Breaking News

कायस्थ सभा काशीपुर के चुनावों में गौरव-अभिताभ-राजेश की तिकड़ी ने जीत हासिल की

@शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2022)

काशीपुर । कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था श्री कायस्थ सभा काशीपुर के चुनाव चामुंडा विहार स्थित श्री कायस्थ सभा भवन में शांतिपूर्वक संपन्न हुए । हर तीन वर्ष के अंतराल पर होने वाले इन चुनावों में अध्यक्ष ,सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर क्रमशः गौरव सक्सेना ,अभिताभ सक्सेना तथा राजेश कुमार सक्सेना की तिकड़ी ने जीत हासिल की है ।

चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना ने बताया की सभा के आजीवन सदस्यों द्वारा संस्था के पदाधिकारी चुने जाते है जिसके क्रम में 122 आजीवन सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग कर नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया है ।
सहायक चुनाव अधिकारी एड ० मुकेश सक्सेना द्वारा प्रदत्त जानकारीनुसार अध्यक्ष पद पर गौरव सक्सेना ने 21 वोटो से, सचिव पद पर अभिताभ सक्सेना ने 27 वोटो से तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सक्सेना ने 38 वोटो से जीत हासिल की है ।
परिणाम घोषित होते ही सभा भवन में विजयी तिकड़ी के समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी सभी ने फूल माला पहनाकर अपने समाज के नये प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी ।

बधाई देने वालो में पी एन सक्सेना ,आनंद स्वरुप सक्सेना,ज्ञानेंद्र सक्सेना, हरिओम सक्सेना, अरविन्द सक्सेना बंटी ,विनतेश सक्सेना ,कामिनी श्रीवास्तव एडवोकेट ,सुनीता सक्सेना ,रेखा सक्सेना ,आनंद कुलश्रेष्ठ ,रामावतार सक्सेना , कृष्णावतार सक्सेना,प्रदीप सक्सेना, मदन सक्सेना, सुनील सक्सेना,कुलदीप श्रीवास्तव,राकेश सक्सेना, कविता सक्सेना,शशांक आजाद ,मनीष कुमार ,अंचित कुमार , अपूर्व चित्रांश , चित्रांश सक्सेना आदि लोग मौजूद थे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-