Breaking News

दुखद :उत्तराखंड के युवक की लुधियाना में चाकू मारकर हत्या,चारों हत्यारे गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (16 नवंबर 2022)

चंपावत । उत्तराखंड के युवक की लुधियाना में उसके साथियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। हत्या के पीछे मामूली विवाद बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक चम्पावत के पाटी ब्लॉक का निवासी गड्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व. लक्ष्मण गिरी था। बीते रोज मंगलवार को उसका शव गृहनगर पहुंचा जहाँ गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विजय गिरी पुत्र स्व. लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। विजय ने दस दिन  पहले ही इस रेस्तरां में काम शुरू किया था। रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।

बीते शनिवार की रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई चंपावत से लुधियाना पहुंचा। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने बताया कि कहा कि मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-