Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा कल काशीपुर में, रोड शो व सम्मान समारोह होगा आयोजित :अभिषेक गोयल

गुंजन सुखीजा, नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर 2022)

काशीपुर । भाजपा के सांगठनिक जिले के अध्यक्ष गुंजन सुखीजा कल काशीपुर पहुंचेंगे जहाँ उनका भव्य स्वागत व रोड शो का आयोजन होगा।

भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि कल 15 नवंबर को जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा दोपहर 11:00 बजे नवीन मंडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहाँ से उनके सम्मान में एक रोड शो मंडी गेस्ट हाउस से शुरू होगा। रोड शो के दौरान मार्ग में कई जगह पर उनका स्वागत किया जायेगा। रोड शो महाराणा प्रताप चौक से होते हुए 12 बजे बाजपुर रोड पर महिमा रिसार्ट पहुंचेंगे जहाँ उनके स्वागत में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

भाजपा नगर महामंत्री अभिषेक गोयल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के इस स्वागत समारोह व रोड शो में पहुंचने की अपील की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-