Breaking News

उत्तराखंड: बड़े हादसे में स्कूल बस पलटी, दो की मौत, कई बच्चे घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर, 2022)

चिल्ड्रंस डे पर ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक छात्रा और एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस सड़क पर पलट गई। बस में करीब 52 बच्चे सवार थे। साथ ही स्कूल का स्टाफ भी था।

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-