Breaking News

काशीपुर उदय राज कालेज के मैदान में ही लगेगा पटाखा बाजार, व्यापारियों की मांग प्रशासन ने मानी

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । दीपावली पर शहर में लगने वाला पटाखा बाजार उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही लगेगा। इस संबंध में व्यापारी नेताओं ने भाजपा नेता दीपक बाली के साथ उपजिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग रखी थी।

व्यापारियों की मांग पर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले यह बाजार चैती मैदान में लगाने का प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया था। लेकिन व्यापारियों ने शहर से दूर होने तथा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की वजह से से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को चैती मैदान तक त्यौहार के समय पहुंचने में कठिनाई बताई। जिस पर अब पटाखा बाजार उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही लगाया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शहर में पटाखे केवल उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही बेचे जायेंगे। इसके अलावा कहीं और बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-