Breaking News

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के राजकीय कर्मचारियों को दिया दीवाली पर बोनस का तोहफा, जानिये कितना किसको मिलेगा?

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2022)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के राजकीय कर्मचारियों को दीवाली पर्व पर बोनस के रूप में में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की बोनस की फाइल को मंजूरी दे दी है। बोनस का लाभ समूह ‘ग’ ‘घ’ व समूह ‘ख’ एवं कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी लगभग 01 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा।

इस संदर्भ में जारी एक सरकारी विज्ञप्त में कहा गया है कि केंद्र की तरह राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों जिनका ग्रेड वेतन रू0 4800 (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-8) तक है, को वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000 (सात हजार मात्र) की सीमा निर्धारित करते हुए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) अनुमन्य किये जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जिन्होंने छः कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष कम से कम 240 दिन, पांच कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन कार्य किया है, उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के रूप में रुपये 1184 की धनराशि देय होगी।

उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) पर लगभग रू0 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्ययभार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-