Breaking News

हल्द्वानी में मामूली बात पर हुआ विवाद गुरुग्राम पहुंचा, बस अड्डे के अंदर नहीं घुसने दी उत्तराखंड की बसें

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर,2022)

हल्द्वानी रोडवेज अड्डे पर मामूली बात पर हुआ विवाद गुरुग्राम पहुंच गया और वहां बस अड्डे के अंदर उत्तराखंड रोडवेज की बसों को बस अड्डे के भीतर नहीं जाने दिया गया।

दरअसल, बुधवार सुबह हल्द्वानी में हुए छोटे से विवाद ने गुरुग्राम में यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने उत्तराखंड की बसों को गुरुग्राम के बस स्टेशन के अंदर घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में अलग-अलग डिपो की बसों में सवार उत्तराखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मामला देहरादून स्थित रोडवेज मुख्यालय पहुंचा। तब जाकर विवाद शांत हो सका।

हल्द्वानी बस स्टेशन से रोजाना दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के रूटों पर बसों का संचालन होता है। इन राज्यों की बसें यहां भी आती है। बुधवार सुबह हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो की बस हल्द्वानी आई थी। बस स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़ी देखकर वहां मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने चालक को बस अंदर ले जाने के लिए कहा, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। मगर इससे विवाद की स्थिति बन गई।

इसपर बाहरी राज्य हरियाणा के चालक-परिचालक ने तुरंत मामले की सूचना गुरुग्राम के रोडवेज अधिकारियों को दे दी, जिसके बाद वहां उत्तराखंड की बसों को रोकना शुरू कर दिया गया। हल्द्वानी, काठगोदाम, लोहाघाट, टनकपुर, देहरादून आदि डिपो की 8-10 बसें इस विवाद के चक्कर में गुरुग्राम में बस स्टेशन के अंदर नहीं जा सकीं। इस वजह से यात्रियों को बाहर ही बस से उतरकर सामान ढोना पड़ गया।

इस विवाद की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी भी हरकत में आ गए।उन्होंने गुरुग्राम बात की और मामला शांत कराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-