Breaking News

लोकप्रिय आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए मिला गढ़भूमि सम्मान-2022

@शब्द दूत ब्यूरो(19 अक्टूबर 2022)

देहरादून। सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी की 21 वीं स्थापना दिवस समारोह चंबा में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम शुभारंभ का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रताप नगर विधायक विक्रम नेगी,पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व समाजसेवी व अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच प्रतिभाओं को समान्नित किया गया, कला एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में लोकगायिका मीना राणा, उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में आईएएस वंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना व शिक्षा, पत्रकारिता में जगमोहन रौतेला, शिक्षा व समाज सेवा में हुकुम सिंह ओनिआल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री को गढ़भूमि सम्मान-2022 से समान्नित किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-