Breaking News

काशीपुर :गुरताज भुल्लर के निवास पर पहुंचकर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने दी सांत्वना

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी आज सुबह जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर के निवास स्थान पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने फायरिंग में मृत गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री गहतोड़ी ने गुरताज भुल्लर तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस मामले में पूरा न्याय करेगी।
श्री गहतोड़ी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार गुरताज भुल्लर के साथ है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस मौके पर भाजपा नेता दीपक बाली, मुकेश चावला भी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-