Breaking News

काशीपुर :प्रदेश सरकार ने आठ महीने के कार्यकाल में तमाम अव्यवस्थाओं और घोटालों का कीर्तिमान बनाया, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने साधा निशाना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार के आठ महीने के कार्यकाल को बिगड़ती कानून व्यवस्था, डूबती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का कीर्तिमान स्थापित करने वाली सरकार बताया।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह आज काशीपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस विधायक जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी तथा कुंडेश्वरी के जुड़का निवासी महल सिंह की हत्या के बाद शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थ पर गये। जहाँ प्रीतम सिंह ने परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की।

बाद में यहाँ नवीन मंडी के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता की। प्रीतम सिंह ने राज्य में हाल ही में हुये भर्ती घोटालों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले की जांच में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार इन घोटालों के परिणामस्वरूप नियमित हो चुके कार्मिकों का हवाला देती है कि वह नियमित हो गये उनकी जांच नहीं हो सकती तो फिर दारोगा भर्ती घोटाले की जांच क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि महंगाई पर ये सरकार बात करने को तैयार नहीं है। सरकार अपना कालर खड़ा कर अपनी तारीफ में लगी हुई है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश के विधायक सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का पुलिस और इंटेलिजंस को कानों कान खबर नहीं होती। प्रदेश के तीन मंत्रियों ने अपनी सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस यहाँ आकर घर में घुसकर उनकी फायरिंग से एक महिला की हत्या हो जाती है।

इस बीच एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हरीश रावत को दरकिनार किये जाने की कोई बात नहीं है। जैसा कि वह कह रहे हैं। एक ही व्यक्ति को हर समय हर चीज मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ही जिम्मेदारी सौंपता है। हरीश रावत हमारे वरिष्ठ नेता है। वह अपनी बात सोशल मीडिया पर कहते हैं।

इस दौरान उनके साथ जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे एन सी सिंह बाबा, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह समेत कई स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-