Breaking News

बड़ी खबर :जसपुर के ब्लाक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत, यूपी पुलिस की दबिश के दौरान हुई घटना, गुस्साये लोगों ने हाईवे किया जाम, भारी पुलिस बल मौजूद

मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने हाईवे किया जाम

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2022)

जसपुर के ग्राम भरतपुर में ब्लाक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत पुर क्षेत्र में ठाकुरद्वारा (उत्तरप्रदेश) पुलिस दबिश देने आई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस और जसपुर के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख जसपुर गुरताज भुल्लर के परिवार में नोक झोंक के दौरान चलाई गई गोली से हुई घटना। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार बताया जा रहा है उत्तरप्रदेश पुलिस की फायरिंग में हुई है ब्लाक प्रमुख की पत्नी की मौत। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में किसकी गोली से मौत हुई है।

घटना के बाद वहाँ भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहाँ पहुँच गये हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-