@शब्द दूत ब्यूरो (31 अगस्त 2022)
देहरादून । उत्तराखंड में नये जिलों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है।
नये जिलों की मांग पर सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है यह मांग काफी समय से की जा रही है। राज्य में नये जनपदों के गठन की दिशा में जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि इस दौरान इस बात पर मंथन किया जायेगा कि जिलों के पुनर्गठन की आवश्यकता कहाँ पर है। इस बारे में चर्चा की जायेगी।
बहरहाल सीएम धामी के नये जिलों पर किये गये इस ट्वीट से अब उत्तराखंड में नये जिलों की मांग करने वालों के लिए यह सुखद है। सीएम धामी का ट्वीट देखिए
This is a long-pending demand. We'll soon hold discussions with all public representatives to assess where restructuring can be done & where is it needed. We'll go ahead in this direction after carrying forward the discussion: Uttarakhand CM PS Dhami, on demand for new districts pic.twitter.com/00keXvrQT7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 31, 2022
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal