Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया बुलडोजर का इस्तेमाल

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)

देहरादून । इन दिनों देश में बुलडोजर की खूब चर्चा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा कहा जाने लगा है तो आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बुलडोजर का इस्तेमाल शुरू कर दिया। लेकिन सीएम धामी का बुलडोजर पर बैठने का कारण यूपी के मुख्यमंत्री से अलग है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद बुलडोजर ( जेसीबी) पर बैठकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रीतम सिंह पंवार , गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-