Breaking News

काशीपुर दुखद :वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा के छोटे भाई का दुर्घटना में निधन

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)

काशीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी शैलेंद्र कुमार मिश्रा के छोटे भाई प्रशांत मिश्रा का गत श्याम बाजपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रशांत मिश्रा का घटनास्थल पर ही निधन हो गया।

घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को पता चली पूरे परिवार में दुख की लहर दौड़ गई, उधर नगर के तमाम लोगों ने भी प्रशांत मिश्रा के निवास पर पहुंच कर दुखित परिवार जनों को सांत्वना दी।

प्रशांत मिश्रा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के तमाम सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों से लेकर ,प्रशासनिक एवं अधिवक्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक क्लबों के लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा के छोटे भाई प्रशांत मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया उधर काशीपुर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने भी प्रशांत मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-