Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर के अनेक हिस्सों में तेंदुआ देखा गया , प्रशासन हुआ सक्रिय उपजिलाधिकारी के निर्देशन में वन कर्मियों का तलाशी अभियान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2022)

काशीपुर । शहर के अनेक हिस्सों में तेंदुए की आमद के चलते स्थानीय प्रशासन अब पूरी तरह हरकत में आ गया है। आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने वन व राजस्व विभाग के साथ उन इलाकों का दौरा किया जहाँ से तेंदुए के देखे जाने की सूचनायें आ रही है। कौशांबी, द्रोणासागर टीला मानपुर रोड प्रभु बिहार, गिरीताल क्षेत्र आदि क्षेत्रों में लोगों ने तेंदुआ देखा है।

बीती 16 अगस्त व 18 अगस्त की रात में गिरीताल क्षेत्र व कोर्ट रोड नहर की तरफ के नागरिकों ने तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी। कोर्ट रोड नहर की तरफ रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजीत गोयल ने बीती रात अपने घर के सामने लगभग दस बजे तेंदुए को निकलते देखा। उन्होंने उपजिलाधिकारी अभयप्रताप सिंह को इस बात की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी के मौके पर पहुंचते ही वहां काफी लोग इकट्ठा हो गये और तेंदुए के देखे जाने की जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने वन व राजस्व कर्मियों को बुलाकर तेंदुए के देखे जाने की सड़क के आसपास रहने वाले कई घरों में सीसीटीवी फुटेज चैक की। उपजिलाधिकारी अभयप्रताप सिंह ने इस दौरान वन विभाग कर्मियों के साथ पैदल घूमते हुए नागरिकों से जानकारी लेने के साथ उनसे सावधानी बरतने को कहा। वन कर्मियों ने क्षेत्र में खाली पड़े प्लाटों में तलाशी अभियान चलाया। खासकर छोटे बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहकर निगरानी करने को निर्देशित किया। साथ ही इस बारे में संबंधित क्षेत्रों में  लोगों को सावधान करने के लिए एनाउंसमेंट किया जायेगा।

उधर जिन स्थानों पर तेंदुए की आमद बताई जा रही है वहाँ कई खाली प्लाट हैं। इन खाली प्लाटों में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। तेंदुए के लिए इन झाड़ियों में छिपना आसान है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि इन खाली प्लाट स्वामियों के नाम पते की जानकारी उपलब्ध हो जाये तो ऐसे लोगों को नोटिस दिया जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-