Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें, दीपक बाली ने युवाओं को दिलाई शपथ

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त 2022)

काशीपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत प्रधान नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के कुशल दिशा निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त काशीपुर की जनता को जागरूक करने हेतु भाजपा नेता दीपक बाली नेआज यहां आवास विकास स्थित देवभूमि एकेडमी में सैकड़ों युवाओं को तिरंगा झंडा फहराने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों युवक व युवतियों का आह्वान किया कि राष्ट्र आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है अतः सभी युवा जो भारत का भविष्य है। वे पूरे जोर-शोर के साथ 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और एक युवा 5 परिवारों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। भारत माता की जयकारों के बीच युवाओं ने विश्वास दिलाया कि वे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

कार्यक्रम में देवभूमि एकेडमी के संचालक आकाश शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सेवा करते रहे हैं। यदि युवा शिक्षा के क्षेत्र में उनसे कोई भी योगदान चाहेंगे वह हमेशा योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक होने से युवाओं के भाग्य पर जो ग्रहण लगा है उसके विरुद्ध वें आवाज बुलंद करेंगे और मुख्यमंत्री को इस संबंध में युवाओं के दर्द से अवगत कराएगें। आज के इस कार्यक्रम में अमित सक्सेना, अभिताभ सक्सेना, पवित्र शर्मा, अजयवीर यादव आदि भी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-