Breaking News

सीबीएसई इंटर परीक्षा परिणाम :काशीपुर के समर स्टडी हॉल के 20 छात्र छात्राओं ने हासिल किये 90 प्रतिशत से अधिक अंक

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2022)

काशीपुर । सी०बी०एस०ई० दिल्ली घोषित इण्टरमीडिएट के परीक्षाफल में समर स्टडी हॉल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कुण्डेश्वरी काशीपुर का परीक्षफल शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय के 20 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने बताया कि  ईशा सखुजा विज्ञान संकाय ने सर्वाधिक 98.2 प्रतिशत अंक कर प्रथम स्थान वाणिज्य संकाय हर्षिता चौहान ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त कर द्वितीय स्थान कृष्णी बंसल विज्ञान संकाय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । इनके रजनदीप कौर 95 प्रतिशत, सम्पदा अरोरा 94.8 प्रतिशत, दर्शिका सक्सैना 94.2 प्रतिशत,अंक प्राप्त किये।

विज्ञान संकाय में ही मानवी चौहान 97 प्रतिशत, प्रियांशी सैनी 95.4 प्रतिशत, हितेश रावत 95.6 प्रतिशत, मेघना अधिकारी 94.6 प्रतिशत, शफाक 93.6 प्रतिशत, इंशा आयमन 93.4 प्रतिशत, उदयन बलोदी 93.2 प्रतिशत, अर्शदीप कौर 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। नन्दिनी सिंह 90.2 प्रतिशत, तथाकला संकाय की विशेष कुमार देव 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को स्कूल मैनेजमेन्ट एवं अध्यापको की ओर से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी । इस अवसर पर स्कूल सचिव अनुराग कुमार सिंह, शशांक कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, राजेन्द्र फर्तियाल, आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं  ने सभी विद्यार्थियो को बधाई दी ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-