Breaking News

प्रदूषण से बचाओ:महिलाओं ने सेंचुरी पेपर मिल सीईओ को राखी भेजकर लगाई गुहार

लालकुआं । संजय नगर नंबर 2 बिंदुखत्ता में महिला समूह द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं प्रदूषण के खिलाफ एक बैठक की गई।  जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ  जेपी नारायण को राखी और पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि वह लोग सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से अत्यंत परेशान हैं।  उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लोग मृत्यु के कगार पर खड़े हैं। वे अब इस प्रदूषण से बचाने के लिए  जे पी नारायण को राखी भेजकर यह निवेदन करती हैं कि वह प्रदूषण  से निजात दिलायें। साथ ही क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को 70% रोजगार दें।उन्हें आशा है कि इस पवित्र रक्षा सूत्र का मान रख कर अपनी बहनों की रक्षा का वचन देंगे। राखी भेजने वालों में दीपा बिष्ट ,अंशी देवी, मंजू देवी, कल्पना बिष्ट, कमला देवी ,पार्वती देवी ,शांति देवी ,आरती चंयाल, भगवती देवी ,लक्ष्मी देवी, कमला देवी, हंशी देवी ,गीता देवी ,गोविंदी देवी ,खिमुली देवी, बसंती देवी ,सरला चौहान, भागीरथी देवी ,बबीता देवी, देवकी देवी ,सहित 2 दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-