Breaking News

काशीपुर में वकीलों के चैंबर पर जेसीबी चली,अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

काशीपुर। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से एसडीएम कार्यालय के समक्ष बने अधिवक्ताओं के आधा दर्जन से भी अधिक चैंबर्स को ध्वस्त कर दिया गया। ।  मौके पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। बता दें कि संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने लगभग माह भर पूर्व एसडीएम कार्यालय के समक्ष अधिवक्ताओं को नोटिस जारी कर अवैध रूप से बनाए गए चेंबर को 7 दिनों के भीतर अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट की सख्ती के बाद अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट का रुख किया लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली।संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई समय सीमा के बाद भी अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर नहीं  हटाये जाने पर तहसीलदार बिपिन चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस मनोज कुमार ठाकुर की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय से सटे आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के चैंबर्स को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-