Breaking News

वायरल ऑडियो: मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 मई, 2022)

मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, दो चार मर भी जाएंगे तो फर्क नहीं पड़ता है…। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिला पंचायत में तहबाजारी वसूली को लेकर वायरल इस ऑडियो ने अधिकारियों में खलबली मचा दी है।

वायरल ऑडियो में बोलने वाला शख्स आखिर कौन है, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने आडियो का संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय को जांच सौंपी है।

इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प और फेसबुक में करीब छह मिनट का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में जिला पंचायत तहबाजारी ठेकेदार के कर्मचारी और किसी ट्रक संचालक के बीच बात होती प्रतीत हो रही है। ट्रक संचालक खुद को बार-बार रसूखदार साबित करने की कोशिश कर रहा है।

ऑडियो में वह कह रहा है कि अशोक जाटव को हमने बनाया है जिला पंचायत अध्यक्ष। जिला पंचायत अध्यक्ष को मैं कुछ नहीं मानता। हम बीजेपी के आदमी हैं, हमसे ज्यादा…. पंगा न करो। मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा.., गाड़ी रोकने पर ड्राइवर से बोल दूंगा गाड़ी चढ़ा दो, दो चार लोग मर भी जाएंगे तो फर्क नहीं पड़ेगा।

ऑडियो में वह व्यक्ति कह रहा है कि उसे सदर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय भी जानते हैं, उनसे पूछ सकते हैं कि ज़िले से लेकर प्रयागराज तक कोई हमारी गाड़ियों से इंट्री नहीं लेता है। उनकी तीन गाड़ी है, जिसमें सरकारी नंबर लिखा है। सीओ, एसपी तक … नहीं है इंट्री ले लें। ऑडियो में वह ट्रक यूनियन के अध्यक्ष को भी भला बुरा कह रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-