Breaking News

बड़ी खबर :31 मई तक धारा 144 लागू, कोविड-19 के बढ़ते केस के मद्देनजर फैसला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 मई, 2022)

देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर पाबंदियां बढ़ रही हैं। दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्‍हें प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। कोरोना के मामलों में इजाफे और आगामी त्‍योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से पाबंदियों को बढ़ाया जा रहा है।

कोविड के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। फिलहाल यह धारा 31 मई तक के लिए लागू की गई है। साथ ही गौतम बुद्ध नगर कमिश्‍नरेट के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है, जिसने नोएडा में चिंता बढ़ा दी है। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,485 नए मामले सामने आए।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्‍नरेट ने एक बयान में कहा, “उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी को भी विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पूजा और नमाज अदा करने की अनुमति भी नहीं होगी।”

साथ ही पुलिस ने कहा कि स्‍कूलों में परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का उचित रूप से पालन कराना होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-