Breaking News

विहिप प्रखंड प्रतापपुर द्वारा नववर्ष का बधाई संदेश एवं महाप्रसाद वितरण

@शब्द दूत ब्यूरो(16 अप्रैल 2022)

प्रयागराज प्रतापपुर । विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड प्रतापपुर गंगापार प्रयागराज द्वारा पूरे प्रतापपुर प्रखंड में समस्त हिन्दू परिवार को “नववर्ष विक्रम संवत् – 2079” का बधाई संदेश एवं हिन्दू जनमानस के परम आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी श्री धाम अयोध्या जी का महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समस्त हिन्दुओं को अपने सनातन संस्कृति,अपने धर्म को बताने समझाने तथा धर्म की रक्षा करने एवं भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर समस्त हिन्दू परिवार में संपर्क करके जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

इसी के अंतर्गत महाप्रसाद एवं बधाई संदेश पत्र चनेथू मनोरथपुर के समाजसेवी,नागरिक कालेज जंघई के लिपिक जितेंद्र तिवारी बाबा,ग्राम प्रधान चनेथू अमन पांडेय मुन्ना,महेन्द्र दुबे बाबुल आदि लोगों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,मंत्री किशन पाठक,सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,इतिहास एवं शोध संकलन मंत्री शेषधर द्विवेदी,आयुष तिवारी,अविनाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-