Breaking News

ग्राम देवी मंदिर पर महाआरती संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2022)

प्रयागराज (प्रतापपुर) । विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड प्रतापपुर के द्वारा आयोजित महाआरती कार्यक्रम के तहत रस्तीपुर ग्राम देवी मंदिर पर ग्राम वासियों के सहयोग से भव्य महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिसके घर में जितने सदस्य हैं उतने दीपक से मां की आरती करके अष्टम दिवस में मां महागौरी से संतान के सुख और समृद्धि तथा गांव के कल्याण की कामना किया।

इस अवसर पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,खंड सत्संग प्रमुख कृष्ण लाल तिवारी,खंड अध्यक्ष आकाश गुप्ता,रमाकांत शुक्ल,राकेश कुमार शुक्ल,सत्यम कुमार शुक्ला,खेल्लन उपाध्याय,लवकुश पांडेय,गौरी शंकर दुबे,नितिन मिश्र,मल्लू पांडेय,राममूर्ति पांडेय, छोटे लाल पांडेय,मातृ शक्ति में ज्ञानदेवी शुक्ला,पूनम शुक्ला,उपासना शुक्ला,अर्चना शुक्ला,वंदना शुक्ला आदि अधिक की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-