Breaking News

उत्तराखंड में हादसा: शादी का सामान ले जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल, 2022)

देर रात धनौल्टी के समीप जौनपुर ब्लॉक के बेल परोगी से ग्राम कण्डी सहायक कच्चा मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK07CA2711 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। तीन व्यक्तियों की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन विकासनगर, देहरादून से बेल गांव की तरफ आ रहा था। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं। पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगी। बताया जा रहा है कि वाहन में शादी का सामान लदा था।

मृत व्यक्तियों में गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री (48) निवासी ग्राम बेल, पोस्ट परोगी, राजेश (32) पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब, पोस्ट सड़ब, कुंवर सिंह (68) पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल, पोस्ट परोगी हैं।

घायलों में बलवीर सिंह रावत (40) पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह और यूटिलिटी वाहन चालक मनोज राणा (34) पुत्र बलदेव सिंह राणा हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-