Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

आज का पंचांग एवं राशिफल

आचार्य धीरज याज्ञिक

27 मार्च 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – दशमी सायं – 06:04
मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दिन – 01:41 मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – शिव रात्रि – 08:32 मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 07:10 मि. से सायं – 06:04 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:00 मि.।
सूर्यास्त – 06:08 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 01:41 मि.तक,भद्रा पाताल की दिन – 07:10 मि. से सायं – 06:04 मि. तक।

कल विशेष

पाप मोचनी एकादशी व्रत सबका,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 12:22 मि. तक,पंचक प्रारंभ रात्रि – 11:51 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

वृष राशि – आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित होंगे।

मिथुन राशि – आज सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस व पराक्रम बढ़ेगा। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि – आज आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आने से बचें,सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

सिंह राशि – आज आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

कन्या राशि – आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बूते आगे बढ़ेंगे । पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि – आज अपने स्वास्थ के प्रति आप लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

वृश्चिक राशि – आज अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही से बचें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

धनु राशि – आज नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

मकर राशि – आज समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद का हल आपके पक्ष में आएगा।

कुम्भ राशि – आज समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। नवीन व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

मीन राशि – आज खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालय के कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद भी मंदी रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-