आज का पंचांग एवं राशिफल

21 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – तृतीया दिन – 09:39
मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – स्वाती रात्रि – 10:55 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – व्याघात सायं – 05:24 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 09:39 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:04 मि.।
सूर्यास्त – 06:04 मि.।
व्रत – संकष्टी गणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि – 09:23 मि. पर,भद्रा पाताल की दिन – 09:39 मि.तक, प्राचीन मतानुसार छत्रपति शिवाजी जयंती,यायि मुद्दई जयद् योग दिन – 09:39 मि. तक।
कल विशेष
रंग पंचमी,राष्ट्रीय नववर्ष एवं शक नववर्ष – 1944 प्रारंभ,राष्ट्रीय चैत्र मास प्रारंभ,स्थायी जयद् योग दिन – 09:39 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृष राशि – आज घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि – आज दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह राशि – आज दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या राशि – आज आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला राशि – आज क्रोध से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
वृश्चिक राशि – आज अपने जीवन को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशि – आज व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे है। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।
मकर राशि – आज दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे।आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुम्भ राशि – आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा परन्तु वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal