आज का पंचांग एवं राशिफल

11 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – नवमी।
नक्षत्र – मृगशिरा दिन – 01:41 मि. तक उपरांत आर्द्रा।
योग – आयुष्मान रात्रि – 02:21 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:12 मि.।
सूर्यास्त – 05:56 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
दोष संघ विनाशक रवियोग दिन – 01:41 मि. तक।
कल विशेष
शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग प्रातः – 06:42 मि. तक,दोष संघ विनाशक रवियोग पूरे दिन रात।
मेष राशि – आज अपने कार्य को पूरा करने में समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कर्ज संबंधी मामले निपटाने का प्रयास करेंगे।
वृष राशि – कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवाद से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आयेगी परन्तु समाधान हो जायेगा।
मिथुन राशि – आज भूमि एवं भवन के क्रय विक्रय करने की संभावना बनेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंद दायक रहेगा। नए संपर्कों से आज लाभ की संभावना है।
कर्क राशि – आज अपने लोग आपसे दूरी बनाएंगे इससे मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है परन्तु मित्रों का साथ मिलेगा।
सिंह राशि – आज आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है आर्थिक मामले सुलझेंगे।
कन्या राशि – आज प्रिय जनों से भेंट संभव है।आपके कार्य में आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। वाहन सुख संभव है।
तुला राशि – आज आप दूसरों के विवादों मे दखल न दे नहीं तो अपमान हो सकता है। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि – आज नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।
धनु राशि – आज शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।
मकर राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।
कुंभ राशि – आज धीमी शुरुआत के बाद भी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
मीन राशि – आज भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।आज अपनी वस्तु संभालकर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal