Breaking News

उत्तराखंड: एक और भाजपा विधायक ने लगाया भितरघात का आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो (19 फरवरी, 2022)

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर आ रही है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता के बाद भाजपा के एक और विधायक ने विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात का आरोप लगाया है।

यमुनोत्तरी सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत का कहना है, कि भाजपा प्रदेश संगठन में अहम पद पर बैठे पदाधिकारी के द्वारा भी यमनोत्री विधानसभा सीट पर उनके खिलाफ काम किया गया है। उन्होनें कहा कि पार्टी यदि कहेगी तो वे नाम भी बताने को तैयार हैं।

केदार सिंह रावत का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर उनकी •विधानसभा सीट पर देखने को मिली है। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी से नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल से है जिन्हें कांग्रेस और भाजपा के भितरघात करने वालों का साथ मिला हैै। हालांकि कड़ा मुकाबला होने के बावजूद विधायक अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-