Breaking News

गुस्सा :सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

@नीरज मीणा

मंडावर (17 फरवरी 2022) । क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर में प्रशासन की अनदेखी के चलते आम रास्तों की दुर्दशा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते रसीदपुर गांव के सभी मोहल्लों के रास्तों की सड़क लम्बे समय टुटी पड़ी हुई है। इसके अलावा साथ ही नालियों का निर्माण न होने से आम रास्तों के कीचड़युक्त गंदा पानी भरा हुआ है।

यहाँ रसीदपुर चौकी से बैरवा मौहल्ले को जाने वाली सड़क बदहाल होने से जगह जगह पानी भरा हुआ है। उधर बाजार , मंदिर वाले मौहल्ले सहित महवा रोड तिराहे को जाने वाले रास्ते की भी नालियां न बनने से के स्थिति बदहाल है। आक्रोशित लोगों ने आज अपना विरोध दर्ज कराया। नाराज ग्रामीणों ने चेताया है कि  अगर सड़क को जल्दी ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-