Breaking News

वोट की चोट: उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान के लिए लगी भीड़, देखिए तस्वीरें और वीडियो

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने वोट डालने के बाद बूथ पर फोटो भी खिंचवाई और वोटर्स से मतदान करने की अपील की।

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी, 2022)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण और गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर वोटिंग के साथ उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग हो रही हैं। उत्तराखंड में आज 70 सीटों पर मतदान है। यहां आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं।

वोट डालते समय पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्वाचन कर्मचारियों से हाल-चाल भी पूछा।

इन चुनावों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं।

एक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की मदद से वोट डालने के बाद वापस लौटते बुजुर्ग।

कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं।

मतदान केंद्र पर वोट डालने की प्रक्रिया पूरी करतीं उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या।

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57, कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा के नगरा तराई पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद जनता से मतदान की अपील की।
काशीपुर में मतदान केंद्र पर मतदाता
काशीपुर के मौ अल्लीखां में मतदान के लिए उमड़ी भीड़

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-