Breaking News

काशीपुर में शुरू हुआ वीडियो युद्ध, आप प्रत्याशी दीपक बाली ने पूर्व सासंद बाबा व भाजपा विधायक चीमा पर बोला तीखा हमला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2022)

काशीपुर । दो दिनों से जिले को लेकर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक बाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के जबाव में दीपक बाली ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला करते हुये बयान जारी किया है। बयान में आप प्रत्याशी दीपक बाली ने वायरल वीडियो को गंदी राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि कि पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा और भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा अपनी हार को सामने देखकर घबराकर अब घटिया राजनीति पर उतर आये हैं।

दीपक बाली ने साफ शब्दों में कहा कि उनके संबंध में जारी इस वीडियो में आधा सच बताया गया है। उन्होंने कहा कि कि उनका पूरा बयान यह था कि भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ चुनाव में एक जुमले के तौर पर जिला बनाने की बात कही थी लेकिन वायरल वीडियो इस तरह पेश किया गया कि दीपक बाली के शब्द हैं। उन्होंने कहा कि जनता इनके बहकावे में न आये। दीपक बाली ने पुलिस को इस मामले में तहरीर भी दी है। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-