Breaking News

काशीपुर :शहर की समस्याओं का निराकरण सिर्फ दीपक बाली ही कर सकते हैं, उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने दिया आप प्रत्याशी को समर्थन

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2022)

काशीपुर । उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष व आप नेता राजीव सेतिया उर्फ डंपी ने कहां है कि कांग्रेस और भाजपा ने विकास के मामले में काशीपुर क्षेत्र की जनता को पिछले 20 वर्षों से लगातार निराशा दी है।जो काशीपुर कभी राष्ट्रीय पहचान रखता था आज वह छोटे-छोटे शहरों से भी बुरे हाल में है और खुद भाजपा के नेताओं ने काशीपुर को कस्बा कहना शुरू कर दिया है। अगर इस बार फिर भाजपा यहां से चुनाव जीती तो काशीपुर गांव बनकर रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भी दो बार सरकार रही है मगर उसने भी काशीपुर के लिए कुछ नहीं किया। जनता विकास न होनेसे मायूस और उदास है इसलिए इस बार जनता को भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में कतई नहीं आना चाहिए और केवल काम की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को ही समर्थन देना चाहिए। आप प्रत्याशी दीपक बाली विकास करना और कराना जानते हैं। कोरोना काल में जब भाजपा के नेता अपनी सरकार के होते हुए भी घरों में बैठे हुए थे उस समय भी दीपक बाली जनता के बीच समाज सेवा में लगे हुए थे। श्री डंपी ने कहा कि व्यापारी भाई भी इस बार दीपक बाली के साथ खड़े हैं क्योंकि जिस जलभराव की समस्या से व्यापारी हर वर्ष करोड़ों का नुकसान झेलते हैं उस समस्या का निदान केवल दीपक बाली ही करा सकते हैं। 

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-