Breaking News

रूद्रपुर :भाजपा के दो दिग्गजों के बीच फंसा है टिकट

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी, 2022)

मिनी पंजाब के रूप में पहचान रखने वाले रुद्रपुर की विधानसभा सीट भाजपा के दो दावेदारों के बीच फंस गई है। एक राय नहीं बन पाने से पार्टी नेतृत्व असमंजस में है। ऐसे में इस विधानसभा सीट से किसी नए चेहरे पर भी दांव खेला जा सकता है।

भाजपा की पहली सूची में रुद्रपुर सीट शामिल न होने के बाद से दावेदारों और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ी हुई है। राजनीतिक हलकों से आ रही खबरों के अनुसार यहां टिकट का मामला मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला अध्यक्ष शिव अरोरा के बीच फंसा हुआ है। ठुकराल दो चुनावों से यहां जीत दर्ज करते आए हैं।

दूसरे दावेदार शिव अरोड़ा की आरएसएस में पैठ बताई जाती है। कई दौर की चर्चा के बाद भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा नए चेहरे पर दांव लगा सकती है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-