Breaking News

भयंकर हादसा :फ्यूल टैंकर में भीषण विस्फोट से 60 की मौत

बिडम्बना यह कि मारे गए सभी लोग फ्यूल टैंकर के पलटने के बाद तेल लूटने आये थे। 

@शब्द दूत ब्यूरो (15 दिसंबर 2021)

कैरेबियाई देश उत्तरी हैती में एक फ्यूल टैंकर में हुये विस्फोट में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यह विस्फोट हैती के उत्तरी बंदरगाह शहर कैप-हैतीन में हुआ। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने सरकार की ओर से हैती के लोगों के लिए अपनी संवेदना प्रकट कर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।

कैप-हैतीयन के उप महापौर पैट्रिक अल्मोनर ने बताया ​कि एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश में ईंधन-वाहक ट्रक पलट गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने टैंकर के फ्यूल को लूटने की कोशिश की डिप्टी मेयर के अनुसार उसी समय एक जोरदार विस्फोट में आसपास बने 20 घरों की बिजली गुल हो गई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घरों में मरने वाले लोगों की अभी तक गिनती नहीं हुई है।

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-