Breaking News

उत्तराखंड: किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत पर धमकी देने का लगाया आरोप

पूर्व सीएम हरीश रावत से किशोर का बैर वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव से चला आ रहा है। जब किशोर के प्रबल दावे के बावजूद रावत के करीबी प्रदीप टम्टा को टिकट दे दिया गया था।

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर, 2021)

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमला बोला। किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत की 20 नवंबर की सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख करते हुए रावत पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। साल 2017 में सहसपुर से चुनाव लड़ाने ओर साजिशन हराने के के आरोपों पर रावत ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि किशोर की इच्छा से ही सहसपुर का टिकट दिया गया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि “कद्दू छुरी में गिरे या छुरी कद्दू में गिरे” और देखते हैं कहां तक संयम साथ देता है।

किशोर का कहना है कि इन शब्दों का मर्म समझिए। हरीश रावत अब धमकी देने पर भी आ गए हैं। किशोर ने पीडीएफ के खिलाफ न बोलने के हाईकमान के दबाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कि वर्ष 2012 में 377 वोट से हारने के बाद मैं कांग्रेस सरकार बनाने में जुट गया।

किशोर उपाध्याय ने कहा, “मैनें बसपा विधायकों से संपर्क किया। एक निर्दलीय विधायक का समर्थन कांग्रेस के लिए जुटाया। सरकार बनने के बाद जब-जब मैं अपने परंपरागत टिहरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होता तो दिल्ली से संदेश आता कि सरकार निर्दलीयों पर टिकी है। सरकार गिर जायेगी। इसलिये आप टिहरी में दखलंदाजी न करिये। फिर आगे जब हरीश रावत जी ने टिहरी विधायक को मंत्री बनाया तो मुझे जानकारी तक नहीं दी। मुझे मीडिया से इसकी जानकारी मिली। सोचिए मेरी क्या मनोदशा हुई होगी।”

ऐन चुनावी वक्त में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के तल्ख तेवरों के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम रावत से किशोर का बैर वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव से चला आ रहा है। जब किशोर के प्रबल दावे के बावजूद रावत के करीबी प्रदीप टम्टा को टिकट दे दिया गया था। अभी एक पखवाड़े से किशोर रावत पर लगातार हमलावर हैं। घसियारी कल्याण योजना पर कांग्रेस के विरोध को भी किशोर गलत ठहरा चुके हैं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-