Breaking News

हरीश रावत को है आवश्यकता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की

@शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों के लिए अपनी कार्यकुशलता दिखाने का एक सुनहरा मौका है। यह मौका दे रहे हैं पूर्व सीएम और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत।

दरअसल, हरीश रावत को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर एक महिला और एक पुरुष की जरूरत है। जिन्हें वह बूथ प्रतिपालक के तौर पर नियुक्त करेंगे। इसके अलावा उन्हें प्रदेश स्तर पर एक अभियान संयोजक की आवश्यकता है। बूथ प्रतिपालकों की नियुक्ति अभियान संयोजक के माध्यम से ही की जाएगी।

इन दायित्वों को संभालने और हरीश रावत के साथ जुड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता व समर्थक इसके लिए निर्धारित मोबाइल नंबर 7252833321 पर कॉल कर सकते हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस बाबत जानकारी अपने फेसबुक के कवर पेज पर फोटाग्राफ के जरिए सार्वजनिक की है।

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-