Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर में डेढ़ करोड़ की स्मैक समेत एक गिरफ्तार,आईटीआई थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी

@शब्द दूत ब्यूरो (9 नवंबर 2021)

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना पुलिस ने 305 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। 

घटना की जानकारी देते हुए आज एस पी प्रमोद कुमार ने  बताया कि आईटीआई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रजपुरा डैम को जाने वाले लिंक मार्ग लोहियापुल पर बाइक से स्मैक बेचने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाकिब पुत्र मो. नईम निवासी मोहल्ला जबारखां इंजीनियर की कोठी थाना गंज जिला रामपुर यूपी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।  आईटीआई थाना पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर एसएसपी और डीआईजी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शाकिब काशीपुर क्षेत्र से पूर्व में अवैध स्मैक व नशे के कारोबार में जेल जा चुके आरोपियों के संपर्क में है। जिनपर जनपद में गैंगस्टर के अभियोग भी पंजीकृत हैं। शाकिब काशीपुर और जसपुर में स्मैक को बेचने आया था। एसपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में यूपी पुलिस से जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी सीज किया है। 

खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने एक हजार जबकि डीआईजी ने 25 सौ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एएसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसओ आईटीआई विद्यादत्त जोशी, एसआई राकेश कठायत, कांस्टेबल, कमल पाल, उमेश तोमक्याल, अनिल सती, बलवंत सिंह, ध्यान सिंह, कमलनाथ आदि शामिल थे।     

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-