Breaking News

दुखद :अस्पताल में लगी आग में चार मासूम बच्चों की मौत

अस्पताल के बच्चा वार्ड में जिस समय आग लगी उस वक्त वार्ड में करीब 50 बच्चे भर्ती थे। वहीं, आग लगने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (9 नवंबर 2021)

भोपाल में बड़ा हादसा हुआ है।  हमीदिया अस्पताल कैंपस की कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में लगी आग लगने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद बच्चों समेत कई डॉक्टर्स भी आग लपटों में फंस गये। जिन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में 4 बच्चों को नहीं बचाया जा सका। हालांकि अस्पताल में लगी आग से 36 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, आग लगने की घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंगी भी तत्काल मौके पर पहुंच गये। और राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। सीएम शिवराज सिंह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-