Breaking News

उत्तराखंड: अमित शाह के टारगेट पर हरीश रावत, टटोले जा रहे सियासी मायने

@शब्द दूत ब्यूरो (01 नवंबर, 2021)

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ यूं तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सहकारिता विभाग का कार्यक्रम था, लेकिन अमित शाह ने प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सहित पूर्व सीएम हरीश रावत का जिक्र कर इसे पूरी तरह से सियासी रंग में रंग दिया। उनके निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा पूर्व सीएम हरीश थे। उन्होंने रावत पर एक के बाद एक लगातार कई हमले किए। अब उत्तराखंड की राजनीति में अमित शाह के इन हमलों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

राज्य की राजनीति अब तक दो प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही है। जो एक के बाद एक सत्ता पर काबिज होती आई हैं। अगर मिथक नहीं टूटा तो इस बार सत्ता का सुख भोगने की बारी कांग्रेस की है। ऐसे में शाह का कांग्रेस पर हमला बोलना राजनीतिक लिहाज से किसी को अंचभित नहीं करता। लेकिन जब शाह के निशाने पर कांग्रेस पार्टी से इतर पूर्व सीएम हरीश रावत आ गए तो इसके अलग सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे। कहा जा रहा है, वर्तमान में जिस तरह से पूर्व सीएम रावत ने वापसी की है, उसे भाजपा ज्यादा सचेत हो गई है।

शाह पार्टी के दूसरे नेताओं पर भी हमले कर सकते थे, लेकिन उनके निशाने पर हरीश ही रहे। सियासी जानकारों का मानना है कि पंजाब की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद हरीश रावत अब खुलकर खेल रहे हैं। उनकी इस सक्रियता से भाजपा असहज है। भाजपा यह मानकर चल रही है कि यदि उसने हरीश रावत को बांध दिया तो कांग्रेस को पार पाना आसान हो जाएगा।

हरीश एक तरफ और कांग्रेस की पूरी टीम दूसरी तरफ खड़ी
जानकारों का यह कहना है कि भाजपा हरीश को किसी भी तरह से कमतर नहीं आंकना चाहती है, उसकी नजर में हरीश एक तरफ और कांग्रेस की पूरी टीम दूसरी तरफ खड़ी है। पिछले दिनों विभिन्न माध्यमों से आए सर्वे में राज्य में हरीश को सीएम के चेहरे के तौर पर सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया। इसे लेकर भी भाजपा सचेत है।

इधर, अगर हरीश रावत की सियासी गतिविधियों की बात करें तो जब से उन्हें पंजाब प्रदेश प्रभारी पद से छुट्टी मिली है, उन्होंने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। वह सरकार की योजनाओं केे बगिया ही नहीं उधेड़ते, बल्कि अपने समय में शुरू की गई तमाम योजनाओं का जिक्र करना भी नहीं भूलते। उनका आरोप है कि उनके समय में शुरू की गई तमाम जनहित की योजनाएं भाजपा सरकार ने या तो बंद कर दीं या फिर उन्हें अंधेरी कोठरी में धकेल दिया है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-